• Helpline No :
  • |
  • Email: admissions@igu.ac.in
  • A+
  • A
  • A-
IGU

इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय ने अंडरग्रैजुएट परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए।

Published on: 03 Jul 2026

*इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय ने अंडरग्रैजुएट परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए ।*


इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर ने मई-जून 2026 में आयोजित विभिन्न स्नातक (यूजी) सम सेमेस्टर की नियमित, री-अपीयर एवं मर्सी चांस परीक्षाओं के 73,054 विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय ने परीक्षाएं अभी जारी होने के बावजूद समयबद्ध ढंग से परिणाम घोषित किए हैं, जिससे विद्यार्थियों को देशभर के विभिन्न स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने में सुविधा मिलेगी। 

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विपुल यादव ने बताया कि घोषित परिणामों में बी.ए., बी.कॉम., बी.एससी., बीसीए., बीबीए., बी.टेक., बी.कॉम. ऑनर्स, बी.एससी. ऑनर्स सहित विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों के अनेक सेमेस्टर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में संचालित विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया भी जारी है तथा इच्छुक विद्यार्थी 6 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऐसे में समय पर परिणाम घोषित होने से विद्यार्थियों को प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।

डॉ. विपुल यादव ने यह भी बताया कि एलएलबी एवं बी.फार्मेसी की परीक्षाओं के परिणाम अभी घोषित होने शेष हैं। इन परिणामों को तैयार करने का कार्य तेजी से चल रहा है और उन्हें भी शीघ्र घोषित कर दिया जाएगा।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखें तथा स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।